लखनऊ: 27 मार्च, 2020

 


पत्र सूचना शाखा
(मुख्य सचिव मीडिया कैम्प)
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0


मुख्य सचिव ने सीमावर्ती राज्यों के सभी मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर 
उनके राज्य में उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिये यथा स्थान पर 
ठहरने तथा भोजन आदि की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया 


एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में लोगों के आवागमन से भारत सरकार द्वारा 
घोषित किये गये लाॅकडाउन का उल्लंघन होगा तथा कोविड-19 के 
संक्रमण फैलने की संभावना और अधिक हो जायेगी: राजेन्द्र कुमार तिवारी


मुख्य सचिव ने सीमावर्ती राज्यों में विभिन्न फैक्ट्री, मिल एवं प्रतिष्ठानों में कार्यरत 
उत्तर प्रदेश के लोगों से उनके घर न खाली करवाये का भी किया अनुरोध 



 उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजेन्द्र कुमार तिवारी ने सीमावर्ती राज्यों के सभी मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर उनके राज्य में उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिये यथा स्थान पर ठहरने तथा भोजन आदि की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में लोगों के आवागमन से भारत सरकार द्वारा घोषित किये गये लाॅकडाउन का उल्लंघन होगा तथा कोविड-19 के संक्रमण फैलने की संभावना और अधिक हो जायेगी। 
 श्री राजेन्द्र कुमार तिवारी ने पत्र में यह भी लिखा कि उनके राज्य में उत्तर प्रदेश के निवासियों के ठहरने तथा भोजन की आदि की व्यवस्था की सूचना लिखित रूप में उपलब्ध करा दी जाये। उन्होंने राज्य में विभिन्न फैक्ट्री, मिल एवं प्रतिष्ठानों में कार्यरत उत्तर प्रदेश के लोगों से उनके घर न खाली करवाये का भी अनुरोध किया है। 
----------