उत्तर प्रदेश के प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लॉकडाउन की अवधि तक लोग जहां हैं, वहीं रुके रहें'। यह सभी के हित में है। मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की जाए एवं इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। उद्योग व श्रमिक संगठन भी श्रमिकों से लाक डाउन की अवधि तक, वे जहां हैं, वहीं रुकने की अपील करें। माल वाहन में सवारियां न ढोयी जाएं।
मुख्यमंत्री शुकवार को सरकारी आवास पर कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिए लागू की गई लाकडाउन व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में भूखे लोगों तक भोजन पहुंचाया जाए। उनके लिए रैन बसेरे की व्यवस्था की जाए। प्रदेश में अन्य राज्यों से आने वाले श्रमिकों को, वे जहां हैं, वहीं किसी विद्यालय, धार्मिक स्थल, सामुदायिक केन्द्र आदि पर रोक कर, लाक डाउन की अवधि तक भोजन, पेयजल, दवा आदि अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी पैदल घर जा रहे लोगो से की अपील- जहा तक पहुंच गए हैं वही पर स्कूल व धार्मिक स्थल पर रुक जाए